राजस्थान ऑप्टिकल एसोसिएशन के राज्यस्तरीय समारोह में सतीश जैन बने संस्था के बूंदी जिलाध्यक्ष

राजस्थान ऑप्टिशियन्स एसोसिएशन की कोटा संभाग शाखा द्वारा होटल लैविश इन् दादाबाड़ी में राज्य स्तरीय ट्रेनिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह दृस्टि-24 में सतीश जैन को प्रदेश अध्यक्ष शांति महरवाल द्वारा संस्था के बूंदी जिलाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करवाई गई।


कोटा संभाग महासचिव मनीष खंडेलवाल ने बताया कि राज्यभर से आए 200 से अधिक ऑप्टिशियन्स के इस समारोह में संस्था द्वारा विभिन्न कंपनियों के ट्रेनिंग सेशन आयोजित करवाए गए जिससे कि चश्मा व्यवसाइयों को व्यापार की नई नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त हो सके।कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री शांति महरवाल,महासचिव विनोद मित्रुका,कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह,सह सचिव कुलदीप भार्गव की उपस्थिति रही।