सतीश पूनियां ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को बताया ढकोसला, कहा मेच्योर नहीं हैं राहुल गांधी

जयपुर। कांग्रेस द्वारा जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में चलाये जा रहे प्रशिक्षण को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ढकोसला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर बिना किसी फैसल और संदेश के खत्म हो जायेगा। सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेवान में झांककर देखना चाहिए। कांग्रेस ने ही देश का विभाजन किया और तुष्टिकरण की राजनीति करती आ रही है। पूनिया ने कहा कि देश में लोगों को जांति-पंथ और मजहब के आधार पर बांटने का काम किसने किया इस पर विचार करना चाहिए।

हिन्दू और हिन्दूत्व पर बेकार बहस
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी उम्र में काफी बड़े हो गये हैं लेकिन वे अभी राजनैतिक में मच्योर नहीं हुए हैं। राहुल हिन्दू और हिन्दूत्व की जो वाख्या कर रहे हैं वह बेकार है। पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी ने कौनसे वेद पुराण पढ़े हैं जो जो हिन्दू और हिन्दुत्ववाद की अलग-अलग व्याख्या करते हैं। इस देश में जिसने जन्म लिया है। इस देश की जो गाता है और खाता है वो सब हिन्दू है। इसलिए हिन्दू और हिन्दुत्ववादी की यह बहस बेकार है।


बीजेपी की नकल करने को 7 जन्म लेने पडेंगे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने कहा कि कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर लगाकर बीजेपी पार्टी की नकल कर रही है, लेकिन भाजपा की नकल करने के लिए कांग्रेस को 7 जन्म लेने पडेंगे। उन्होंने कहा संगठन के नाते बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं है। केवल चुनाव की हार-जीत से किसी विचार का फैसला नहीं होता है। बीजेपी बहुत परिपक्व संगठन है।