मोदी सरकार पर फिर गरजे सत्यपाल मलिक, बोले किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद..लेकिन

जयपुर। मेघायल के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर से मोदी सरकार की आलोचना की है। और किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने निशाना साधा है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आनंदोलन में अब तक 600 किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद हो गए तो लोकसभा में प्रस्ताव पास नहीं किया गया, जबकि कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेता शोक संदेश जारी करते हैं।
ये पहला मौका नहीं है कि सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले भी सत्यपाल मलिक एक दो बार मोदी सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं। साथ ही मलिक ने यह भी कहा कि मैं जिन लोगों ने गवर्नर बनाया हूं उनकी मर्जी के बिना बोल रहा हूं, अगर वो मुजझे कहेंगे तो तुरंत पद से हट जाएंगे।
सत्यपाल मलिक ने प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया और कहा कि देश इतना बड़ा आंदोलन आज तक नहीं चला, जिसमें 600 लोग शहीद हो गए। कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेताओं का शोक संदेश जाता है, लेकिन 600 किसानों का प्रस्ताव लोकसभा में पास नहीं हुआ।
वहीं मलिक ने उनके बयानों का विरोध करने वाले लोगों को भी आडे हाथों लिया उन्होंने कहा कि जब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जब मुझसे कहते हैं कि आपको सरकार से इतनी समस्या है तो आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते तो मैं कहता हूं कि क्या आपके पिता जी ने बनाया था।''