शाहपुरा न्यूज - माधोकाबास, पावटा, मण्ढा, बागावास में अलग-अलग गांवों में श्वानो के हमले एवं तारों में फंसने से नील गाय के छ: बच्चे घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर एलएसए गोविन्द भारद्वाज ने मौके पर बारी बारी सभी गांवों में पहुँचकर घायल नील गाय के बच्चों का उपचार किया। जीव प्रेमी मोहित शर्मा, दिव्या शर्मा एवं डॉ गौरीशंकर शर्मा ने उपचार करवाने के बाद घायल सभी बच्चों को निप्पल एवं बोतल से दूध पिलाया एवं उपचार के बाद बच्चों को वन कर्मियो के साथ मिलकर नील गायों के झुण्ड में छोड़ा।