शाहपुरा न्यूज - ग्राम पंचायत मामटोरी खुर्द निवासी बनवारी लाल बुनकर के पुत्र कांस्टेबल सायर मल बुनकर को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस व एसओजी अमृत कलश के द्वारा बेहतर अनुसंधान व उत्कृष्ट कार्य करने पर रिवार्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्तमान में कांस्टेबल सायर मल बुनकर एसओजी,जयपुर में तैनात है। कांस्टेबल बुनकर के सम्मानित होने पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर, सरपंच उपेन्द्र कुमार बुनकर,सोहनलाल बुनकर, एडवोकेट कैलाश बुनकर ने बधाई दी।