सुमेर सिंह राव
नीमकाथाना।
मेघवंश जागृति संस्थान एवं अनुसूचित समाज सामूहिक विवाह समिति पाटन के सयुंक्त तत्वाधान में आज अनुसूचित समाज का 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में अनुसूचित समाज के 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर. पी. सिँह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, करण सिंह बोपिया, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नितेंद्र मानव, सम्मानिया पूजा भारती छाबड़ा व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अम्बेडसर सरमीन मंसूरी सहित कई हस्तिया सम्मेलन में बतौर अतिथि उपस्थित रही ! प्रातः ग्यारह बजे कालेज प्रांगण से प्रारम्भ होकर चोपड़ होते हुए विवाह स्थल बाग़ पहुंची! इस दौरान जगह जगह पर सर्व समाज द्वारा बारात पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।