आरटीई पुनर्भरण राशि के भुगतान को लेकर स्कूल शिक्षा परिवान ने भी सौंपा ज्ञापन
बारां 1 फरवरी। आरटीई की पुनर्भरण राशि के भुगतान की मांग को लेकर गैर सरकारी विद्यालय संचालकों ने स्कूल शिक्षा परिवार के बैनर तले जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर व जिला शिक्षाधिकारी पीयूष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन भी इस संबंध में ज्ञापन दे चुकी है।
जिला अध्यक्ष सीताराम सुमन ने बताया कि आरटीई भुगतान एक नियमित प्रक्रिया है तथा कई वर्षों से चली आ रही है। फिर भी अधिकारी वर्ग जानबूझकर इस मामले को पेंचिदा बना देते हैं और भुगतान अटक जाता है। जिसका खामीयाज़ा गैर सरकारी स्कूल संचालकों को उठाना पड़ता है। आरटीई के पुनर्भरण के सभी मापदंड निर्धारित है। निजी स्कूल इन्हें पूरा कर देते हैं, फिर भी भुगतान में देरी की जाती है। विभाग ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही करने के बजाए स्कूलों में कमी व गलतियां निकाल कर भुगतान रोक देते हैं। आरटीई भुगतान को लेकर कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाया गया। लेकिन अभी तक शिक्षा सत्र 2021-22 एवं 2022-23 का भुगतान नहीं किया गया।
जबकि सत्र 2024 खत्म होने को है। इससे संचालकों को भवन किराया व वेतन भुगतान करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरटीई यूनिट कॉस्ट हेतु अनुमोदन हेतु निदेशालय/शासन सचिव स्तर पर लंबित पत्रावली पर यूनिट कॉस्ट अनुमोदन कार्यवाही संपादित करावे ताकि आगे पुनः भरण हेतु बिल बनने की कार्यवाही चालू हो सके। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष चैतन्य कुमार मालव, जिला कोषाध्यक्ष रामस्वरूप राठौर, जिला संगठन मंत्री रमेशचंद यादव, बारां ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल विजय, ब्लॉक प्रभारी शांतिलाल सुमन, अंता ब्लॉक अध्यक्ष शशांक गुप्ता, ब्लॉक प्रभारी भूपेश कुमावत, मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष नीरज गुप्ता, ब्लॉक प्रभारी राधेश्याम सुमन, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शास्त्री, शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष रवि किशोर मेहता, पूजा मेहता, नासिर हुसैन, उमराव चौधरी, महावीर सुमन, ओमप्रकाश वर्मा, हरिओम शर्मा, हरि प्रकाश गौड , महेन्द्र कुमार सुमन, अशोक कुमार मीणा, पवन सुमन आदि संचालक थे।