मदरसा गौसिया (प्राथमिक स्कूल) बून्दी में 63 बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म व शूज वितरण किया गया
बूंदी 17 जनवरी। मदरसा गौसिया ख़िदमतुल मुस्लेमीन (प्राथमिक) , सब्ज़ी मण्डी के पीछे बून्दी में मदरसे में स्कूल यूनिफॉर्म, शूज वितरण किया गया। 63 बच्चों के लिए दो जोड़ी स्कूल यूनिफॉर्म राजस्थान मदरसा बोर्ड जयपुर द्वारा व स्थानीय मदरसा स्टॉफ द्वारा सभी को शूज वितरित किये गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश संयोजक अनीस अहमद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर यूडीई फाउंडर व मरयम दरसगाह के संचालक मुफ्ती आलम रज़ा गौरी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रकमा संघठन के जिलाध्यक्ष अनवार अहमद , भारत स्काउट गाइड, बून्दी जिला संयुक्त सचिव (गाइड) उम्मेहबीबा जिलानी, डॉ जाकिर हुसैन, यूडीई सचिव एजाज़ अली, अध्यापक कालू खां, उपस्थित रहे।
अध्यक्षता कर रहे अनीस अहमद ने शिक्षा का महत्व बताते हुए मौजूद अभिभावको को ड्रॉप आउट समस्या समाधान व बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जिससे वो मुल्क हिंदुस्तान का नाम रोशन कर सकें।
मुख्य अतिथि यूडीई फाउंडर मुफ़्ती आलम रजा गौरी ने इल्म शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि कामयाब होने के लिए दुनियावी व दीनी इल्म हासिल करना सभी के लिए ज़रूरी हैं । तालीम इंसान को जिंदगी जीने का तरीका सिखाती हैं।
गाइड जिला संयुक्त सचिव बून्दी वरिष्ठ अध्यापक उम्मेहबीबा जिलानी ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए शिक्षा के साथ अन्य गैर शैक्षणिक गतिविधियों में रूचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ जाकिर हुसैन ने बाल कहानियों के माध्यम से बच्चों को नियमित स्कूल आने को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अनवार अहमद व एजाज़ अली ने भी अपने विचार रखें।
इस अवसर पर भामाशाहो द्वारा स्थानीय मदरसा को 6 प्लास्टिक की कुर्सियां दी गयी।
संस्था प्रधान यास्मीन बानो ने बताया कि प्राथमिक मदरसा विद्यालय में 63 का नामांकन हैं। विद्यालय के अधिकतर छात्र-छात्राओं के अभिभावक मजदूरी का कार्य करते हैं। यूनिफॉर्म मिलने से सभी छात्र छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आ सकेंगे जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
स्कूल यूनिफॉर्म व शूज पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एजाज़ अली ने अध्ययनरत सभी बच्चों के लिए शीघ्र ही स्कूल परिचय पत्र बनाकर देने की घोषणा की। मदरसा सदर असलम कुरैशी व सचिव वसीम कुरैशी ने आये सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रईसा बेगम , मौलाना अजमल हुसैन, शिक्षा अनुदेशक ज़ाहिद जिलानी, कम्प्यूटर अनुदेशक शक़ील क़ाज़ी, एएमपी ग्रुप से इसरान अंसारी, नफीस अंसारी, , अभिभावक गुड्डी, रजिया, जावेद अंसारी, चमन बेगम व अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक संजय खान ने किया।