बूंदी में स्काउट गाइड कौशल विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, सोनल जोरिहार बोले स्वावलंबन एवं स्वरोजगार चंहुमुखी विकास में आवश्यक

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बून्दी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विकास नगर में संचालित कौशल विकास अभिरुचि केन्द्र में उप वन संरक्षक सोनल जोरिहार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के माध्यम से चहुमुखी विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों को रूचि अनुसार पढ़ाने तथा चहुमुखी विकास करने पर जोर दिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन व पढ़ाई के साथ राष्ट्र सेवा के कार्यों में जुड़ने को कहा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त तेजकंवर ने कोशल विकास अभिरुचि शिविर की योजना की जानकारी देते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित किए जाने पर जोर दिया।

 समाजसेवी भंवर लाल झवर ने प्रशिक्षण को बहुत उपयोगी बताया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं प्रशिक्षकों सहयोगियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आजीवन सदस्य के. सी. वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भैरू प्रकाश शर्मा, लीडर ट्रेनर स्काउट देवीसिंह सैनानी, सहायक कमिश्नर युवराज सिंह, लक्ष्मी शर्मा, रोवर लीडर भवानी शंकर मोटसर ने ब्यूटीशियन, मेहंदी, सिलाई, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, साजसज्जा इत्यादि विषयों में निर्मित सामग्री की सृजन प्रदर्शनी की प्रशंसा की। सी. ओ. स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग ने बताया कि शिविर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण के द्वारा नवीन सदस्यों को जोड़ा गया।

 हेमराज ओड, शिवचरन शर्मा, सत्यनारायण राठौर, रतनलाल बैरवा, रघुनंदन शर्मा, सुष्मिता कटारिया, माही जैन, अंजूलता, सुरेंद्र कुमावत, पीयूष जैन, सविता त्रिवेदी, अग्रज सदस्य, अभिभावक सहित स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, कब बुलबुल, छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।