जनचेतनकारी सन्देशों के साथ स्काउट गाइड ने निकाली बाल विवाह के प्रति जागरूकता रैली

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

'बचपन में शादी, है जीवन भर की बरबादी' 'बाल विवाह के खेल में - पंडित, नाई सब जाएंगे जेल में'
भारत स्काउट गाइड की सींता यूनिट द्वारा मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में बालविवाह के विरुद्ध जनचेतना रैली का आयोजन किया गया जिसके द्वारा संभागियों ने बचपन में शादी है जीवन भर की बरबादी जैसे सन्देशो के साथ ग्रामीणों को इस कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया।

संगठन के ट्रेनिंग काउंसलर सर्वेश तिवारी ने बताया कि बालविवाह नियंत्रण के प्रशासनिक अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इसके दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को आगाह करने व कम उम्र में बच्चों की शादी करने पर होने वाली कानून कार्यवाही तथा दण्ड से अवगत करवाने के साथ वातावरण निर्माण हेतु रा.उ.मा.वि.सीन्ता मे गाइड कैप्टन उमा हाड़ा के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने बाल विवाह जागरूकता निकाली। रैली को प्रधानाचार्य देवी शंकर महावर ने शाला प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । स्काउट गाइड हाथो में बेनर ,पोस्टर तख्तियां लेकर जनचेतना नारे - बाल विवाह बंद करो- बंद करो, बाल विवाह कैसी नादानी - जीवन भर आंखों में पानी, बाल विवाह के खेल में - पंडित, नाई सब जेल में, स्काउट गाइड का कहना है- बाल विवाह नही करना है, बचपन में शादी - जीवन भर की बर्बादी लगाते हुए चल रहे थे। जनचेतनकारी वातावरण निर्माण में व्याख्याता जय प्रकाश मीना, अमिता जैन, आरती शर्मा, सूरज मल मरोठा, प्रमिला मालव, चंदा मेवाड़ा, मीनाक्षी कटारिया, अंजली, सुरेंद्र नाथ दीपा चितोड़ा व रेणु मीना ने सहयोग प्रदान किया । रैली गावँ के मुख्य मार्ग, चौराहा, गलियों में घूमती हुई पंचायत भवन पहुंची जहां सरपंच सुनीता मीना ने रैली को संबोधित किया व बालविवाह मुक्ति का संकल्प दिलाया।संचालन गाइड कैप्टन उमा हाड़ा ने किया। सफल आयोजन पर सर्वेश तिवारी ने आभार प्रकट किया।