जीवन जीने की कला है स्काउटिंग गाइडिंग, स्काउट गाइड शिविर आयोजित

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी |

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ केशोरायपाटन जिला बूंदी के तत्वावधान में स्काउट गाइड शिविर आयोजित किया। शिविर में जीवन जीने की कला अंतर्गत प्राथमिक सहायता, पायनियरिंग, आपदा प्रबंधन, दक्षताबेज, शिविरकला, शिविर जीवन, स्काउट गाइड नियम प्रतिज्ञा सिद्धांत तरीकों का व्यवहारिक शिक्षण देते हुए खेल खेल में शिक्षा के माध्यम से स्काउट गाइड को प्रेरित किया गया। इस दौरान पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जन जागरण किया। नेशनल ग्रीन क्लब इको क्लब के माध्यम से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा इन्हें पॉलीथिन उन्मूलन, स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में बताया। शिविर में कोषाध्यक्ष मो. नसीम, स्थानीय संघ सचिव दशरथ कुमार शर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर महावीर प्रसाद कारपेंटर, शिवजी लाल मीणा, चंद्रप्रकाश, मनोज शर्मा, हनुमान प्रसाद सहित स्काउटर गाइडर ने प्रशिक्षण दिया।
शिविर दौरान हाइक, भ्रमण गतिविधि भी आयोजित की गई।