पंजाब कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर फंसा पेंच, सुनील जाखड़ का दावा, अमरिंदर के बाद 42 विधायक समर्थन में थे

जयपुर। पंजाब में आागमी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम का चेहरा कौन होगा इस बात की कवायद तेज हो गई है। फिलहाल पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच ही सीएम चेहरे को लेकर स्पर्धा चल रही है। कांग्रेस पार्टी ने दोनों के बीच सीएम चेहरे के रूप में चुनने के लिए मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया लेने का फैसला किया है।
ऐसे समय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ का एक दिन पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें, वे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैप्टन अरमिंदर को सीएम पद से हटाये जाने के बाद उनके पास 42 विधायकों का समर्थन प्राप्त था।

वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अमरिंदर को जब निकाला गया था उसके बाद
सीएम के लिए उन्हें 42 विधायकों का, सुखजिंदर सिंह रंधावा को 16 विधायकों का, परनीत कौर के लिए 12 विधायकों का नवजोत सिंह सिद्धू के लिए 6 विधायकों का और चन्नी के लिए दो विधायकों का वोट मिला था। वायरल हुए वीडियो में, जाखड़, जो कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं, पंजाबी में कह रहे हैं कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है और "भगवान जो करता है सही करता है"।
सुनील जाखड के इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब राजनीति के गलियारो में एक चर्चा जरूर छेड दी है। अब देखना होगा कि पंजाब कांग्रेस इस दावे पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं।