Health Tips : शरीर पर तेल मालिश के भी हैं न‍ियम; शास्त्रों के इन नियमों का रखें ध्यान, मिलेंगे कई लाभ

शरीर पर तेल मालिश की प्रथा पुराने समय से चली आ रही है। तेल मालिश से शरीर को चुस्त और फुर्तीला बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे ना सिर्फ रोग दूर होते हैं, साथ ही हमारी त्वचा को कोमल और स्वस्थ भी रखता है। दरअसल, पवित्र ग्रंथों में भी तेल मालिश के अनंत फायदों का जिक्र किया गया है।

इन नियमों के अनुसार शरीर पर तेल लगाने से जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में दर्द,  प्रतिरोधक क्षमता सहित कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी संक्रमण भी दूर हो जाते हैं। शरीर पर तेल लगाने के लिए पवित्र ग्रंथों के दिशा-निर्देशों के बारे में बताएं।

इन दिनों तेल नहीं लगाना चाहिए

जैसा कि शास्त्रों में शरीर पर तेल लगाने के दिन निर्धारित किए गए हैं। दरअसल, आज भी कुछ शहरी इलाकों और कस्बों में इन्हीं दिशा-निर्देशों के हिसाब से तेल लगाया जाता है। इस क्रिया को तैलाभ्यंग कहते हैं। जैसा कि बताया गया है कि रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को शरीर पर कौन सा तेल नहीं लगाना चाहिए। वैसे भी आजकल आयुर्वेद षडविंदू और महाभृंगराज का तेल लगाया जा सकता है। रविवार को तेल लगाने से बुखार हो सकता है। इसी तरह मंगलवार, गुरुवार के दिन तेल लगाना कष्टदायक होता है.

होते हैं ये फायदे

पंडित इंद्रमणि घनस्याल का कहना है कि सोमवार को तेल लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। बुधवार को तेल लगाने से धन और यश की प्राप्ति होती है। शनिवार को शरीर पर तेल लगाने से जीवन में आनंद और सफलता प्राप्त होती है। शरीर पुष्ट और तेज रहता है। पीड़ा सहित अनेक प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। सरसों के तेल की मालिश से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है.

सिर दर्द जैसी गंभीर बीमारियों में भी सिर में तेल मलने से आराम मिलता है। इससे मस्तिष्क मजबूत होता है। याद रहे कि शरीर पर तेल लगाते समय 5-10 मिनट तक अच्छी तरह मलें। मालिश के वक्त दोनों हाथों को काम में लें और मन को शांत रखें. इससे आपका तनाव भी कम हो जाएगा.