एस डी एम गोयल ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, पहले दिन स्कूल में अनुपस्थित अध्यापकों को दिया नोटिस

संवाददाता मुकेश राजा
पाली, मारवाड़ राजस्थान |
सफाई व्यवस्थाओं को लेकर गोयल दिखे नाराज
एक जुलाई होने के साथ ही शुक्रवार से शहर सहित जिले भर की निजी एवं सरकारी स्कूल आज से शुरू हो गई है पाली एस डी एम ललित गोयल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया जिसमें मिल एरिया स्थित बालिका सरकारी स्कूल एवं चीमा बाई स्कूल में पहले दिन बच्चों की संख्या कम होने एवं कमरे में सफाई नहीं होने को लेकर गोयल ने नाराजगी जताई, तो वहीं रजिस्टर चैक करने पर दोनों स्कूलों में अनुपस्थित अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया |