द्वितीय सगाई समारोह सम्पन्न

सुमेर सिंह राव

नीमकाथाना। मेघवंश जागृति संस्थान एवं अनुसूचित समाज सामूहिक विवाह समिति पाटन के संयुक्त तत्वाधान में 25 दिसम्बर 2021 को पाटन में आयोजित होने वाले अनुसूचित समाज के 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए रविवार को द्वितीय सामूहिक सगाई समारोह शहर स्थित मिलन मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ, जिसमें 15 जोड़ो की अंगूठी रस्म निभाई गई एवं सभी जोड़ो के संस्थान व कानूनी दस्तावेजों की पूर्ति कर सामूहिक विवाह हेतु अनुमति प्रदान की गई। सम्मेलन संयोजक डॉ रणजीत मेहरानिया ने बताया कि सगाई समारोह में अतिथि के रूप में योगी देवानाथ महाराज, विवाह समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला परिषद सदस्य कैलाश बोपिया, पूर्व सरपंच मालाराम वर्मा, डॉ भीमराव अम्बेडकर मानव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बबेरवाल, महा सचिव पंकज मेहरानिया, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल बलाई, पूर्व उपाध्यक्ष शिवपाल भाटी, विवाह समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश कुमार कल्याण, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष सुभाष चंद सिंघल व समाजसेवी अमरचंद इन्दोरिया ने वर्तमान समय में सामूहिक विवाह की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किये तथा समाज के लोगो को दहेज़ प्रथा व खर्चीली शादियों से बच कर अपने लड़की व लड़को की सामूहिक विवाह में शादी करने हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम में बाबूलाल रलावता, हनुमान सहाय बुनकर, चिरंजीलाल किरोड़ी, पूरणमल किरोड़ी, हंसराज किलानिया, राजेंद्र मेहरानिया, डॉ प्रदीप बेसरवाडिया, गजानन्द किलानिया, प्रो. संजयवर्मा, प्रधानाध्यापक किशनलाल गांवड़ी, सुभाष चंद वर्मा, मदनलाल वर्मा, रमेश कोटड़ा, प्रहलाद मेहरानिया, कमल मेहरानिया, शिवचंद फंडा, लीलाराम गोठवाल, बाबूलाल जिलोवा, पार्षद कृष्ण वर्मा, श्रवण मोखरिया, छीतरमल वर्मा, छगनलाल शास्त्री, शिशपाल नारवाल, कैलाश पाटन, मुकेश डोकन, बिंटू कलोडिया, राकेश हसामपुर, घनश्याम गांवड़ी, कपिल रायपुरिया, बाबूलाल पालीवाल सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यवान मानोता ने किया।