पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियो को ढ़ेर किया, एक पाकिस्तानी भी शामिल

जयपुर। भारतीय सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में तीन आतंकीयो को ढेर कर दिया है। पुलिस ने इससे पहले बुधवार को गोलीबारी शुरू होने के बारे में ट्वीट किया था जो अभी भी जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गये तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के हैं और उनमें से एक पाकिस्तानी नागरिक है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि उनके पास से 2 एम -4 कार्बाइन और 1 एके-सीरीज़ राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ से पहले चांदगांम में कुछ आतंकवादी होने की सूचना मिली जिसके बाद सुरक्षा बलों ने चांदगाम गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई और तीनों आतंकियो को मार गिराया।
इन तीन आतंकियों को ढ़ेर करने के साथ सुरक्षाबलों ने इस साल के पहले पांच दिनों में कश्मीर घाटी में आठ आतंकियों को मार गिराया है। उनमें से सात तीन मुठभेड़ों में मारे गए, जबकि छठे को तब मार गिराया गया जब सुरक्षा बलों ने सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास को रोक दिया। इनमें हाजिन से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर सलीम पर्रे शामिल है, जो सोमवार को श्रीनगर के शालीमार गार्डन इलाके में एक विदेशी आतंकवादी के साथ मारा गया था।

इसके अलावा मंगलवार को कुलगाम जिले में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस के एक आधिकारिक बयान देते हुए कहा था कि कुलगाम के ओके गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में पुलिस को इनपुट मिला और उक्त क्षेत्र में पुलिस, 9RR और 18Bn CRPF द्वारा एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान मुठभेड़ हुई और छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराया था।