जयपुर। जम्मू-कश्मीर रैनावाड़ी इलाके में करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों का मार गिराया। मारे गये आतंकी बाद लश्कर-ए-तैयबा के संबध रखते हैं। इनमें से एक आतंकवाद के पास मीडिया का पहचान पत्र जब्त किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि रैनवाडी क्षेत्र में के ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादी मारे गए है जिनके पास में हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मारे गए लोगों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का एक वर्गीकृत स्थानीय आतंकवादी था और उसके पास मीडिया का एक पहचान पत्र था।
पुलिस महानिरीक्षक ने बाताया कि दोनों आतंकियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने रैनावाड़ी इलाके में घेर लिया और मुठभेड़ में दोनों मारे गए।
विजय कुमार के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान रईस अहमद भट के रूप में की, जो पहले एक पत्रकार था और अनंतनाग में एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल 'वैली न्यूज सर्विस' चला रहा था। अहमद भट अगस्त 2021 में आतंकवादी रैंक में शामिल हुआ और इसे आतंकियों के 'सी' ग्रुप में रखा गया था। उसके खिलाफ पहले से ही आतंकी अपराधों के लिए दो एफआईआर दर्ज हैं। वहीं दूसरे मारे गए आतंकवादी की पहचान अनंतनाग के बिजबेहरा के हिलाल अहमद राह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, "राह 'सी' श्रेणी का आतंकवादी था।"
इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) विंग ने स्थानीय लोगों से कहा कि वे अपने पड़ोस में आपराधिक, गैरकानूनी या संदिग्ध गतिविधियों अपने पोर्टल इस्तेमाल करें और उनकी जानकरी साझा करें।