शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिले के केशोरायपाटन मैं नेहरू युवा केन्द्र बूंदी के निर्देशानुसार ब्लाक के.पाटन के ग्राम अमरपुरा में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह नेहरू युवा केंद्र बूंदी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महावीर मेघवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ स्वयंसेवक ने बताया की हिंदी भाषा हमारे देश राष्ट्रभाषा है 14 सितंबर 1953 को पहला हिंदी दिवस समारोह मनाया गया था । हर साल की भांति 14 सितंबर को हर वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है इस कार्यक्रम में नेहरू युवा मण्डल अमरपुरा के अध्यक्ष सचिन वैष्णव सत्यनारायण गुर्जर दिनेश मुकट कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे