संरक्षा से जुड़े रेलकर्मियों के लिए सेमिनार का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

संरक्षा से जुड़े रेलकर्मियों के लिए सेमिनार का किया गया आयोजन

संरक्षित रेल संचालन रेलवे का सर्वोपरी लक्ष्य

कोटा 13 सितम्बर, पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय द्वारा संरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर संरक्षा सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार, 13 सितम्बर को संरक्षा विभाग के तत्वावधान में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मण्डल के संरक्षा से जुड़े रेलकर्मियों का एक भव्य सेमिनार आयोजित किया गया। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित इस सेमिनार में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर डाॅ0 राकेश गुप्ता, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ओ.पी. तॅंवर ने सभी उपस्थित रेलकर्मियों का फूल की कली देकर स्वागत किया। इसके उपरान्त रेलकर्मियों को सेफ्टी के नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा संरक्षा को अपनाने के लिए रेलकर्मियों को जागरूक किया गया। सेमिनार में लोको पायलटों ने कामकाम में ड्यूटी के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया तथा बहुमूल्य सुझाव भी दिए। सेमिनार में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी यांत्रिक राजेन्द्र चतुर्वेदी तथा मुख्य विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) जगराम मीणा भी उपस्थित थे।