यूएचआरसी स्थापना दिवस पर किशनसहाय आईपीएस के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन

-केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

शाहपुरा न्यूज -  राष्ट्रीय संगठन- यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वाधान में यूएचआरसी के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी व कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनसहाय आईपीएस (मानवाधिकार विभाग) रहे। अध्यक्षता डॉ.तरूण बांकोलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने की। विशेष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीणा, जिलाध्यक्ष मनोज दुब्बी रहे।

इस दौरान यूएचआरसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरूण बांकोलिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार व संस्था के स्थापना दिवस पर पूरे देश पर में गरीब, असहाय व जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरण किया जावेगा। मुख्य अतिथि द्वारा संस्था के स्थापना दिवस पर केक काटकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार संदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अवदेश कुमार, महासचिव देवनारायण खोलिया, सुरजभान बुनकर, बन्नी सिंह, प्रेम प्रकाश मीना, जिला उपाध्यक्ष सुनील खजोतिया, समाज सेवी रामवतार बोहरा, लालचंद मधुकर सहित कई मौजूद रहे।