शाहपुरा न्यूज - उपखंड के ग्राम बिदारा के वार्ड नंबर 2 स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भगवान श्री रामजी उत्सव आयोजित समिति के तत्वावधान में अयोध्या में प्रभू श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को 1100 दीपकों की श्रृंखला बनाकर, संगीतमय सुंदरकांड पाठ व पोषबड़ा प्रसादी वितरित कर दिपावली जैसे उत्सव रूप में मनाया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रातः काल संगीत की मधुर ध्वनि में ग्रामीणों ने नाचते गाते नगर भ्रमण किया।भव्य राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का सामुहिक आयोजन आयोजन करते हुए हलवा पकोड़ी का भोग लगाकर पोषबड़ा प्रसादी वितरित की गई। शाम को 1100 दीपकों की विशाल श्रृंखला बनाकर आतिशबाजी करतें हुए महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को पुष्पों व लाईटिंग से विशेष सजावट भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया।