दिल्ली में दो दिन भीषण लू की चेतावनी, 40 डिग्री से उपर जा सकता है तापमान

जयपुर। मार्च का महिना अभी खत्म भी नहीं हुआ और गर्मी ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतवानी देती हुए कहा है कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले 48 घंटे में तपाने वाली गर्मी पड़ने वाली है। विभाग के मुताबिक 29 और 30 मार्च को दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेंड से अधिक जाने वाला है। साथ ही मौसम विभाग ने तेजी गर्मी के साथ लू चलने की भी चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में चलेगी गर्म हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार इस बार की गर्मीयां अपेक्षाकृत ज्यादा पड़ने वाली हैं। इस बार मार्च महिने में ही कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री तक पहुच गया है। विभाग के मुताबिक हरियाणा, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक लू चलने वाली हैं।

राजस्थान का हाल
राजस्थान गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिन तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली। राजस्थान में मार्च के महिने में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच चुका है।

इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक देश के कुछ पूवी राज्यों और कुछ दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश होने का अनुमान है जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी शामिल हैं।