Pathaan फिल्म के विवादों के बीच बीमार पडे शाह रुख खान, फैंस चिंतित
जयपुर। बाुलीवुड किंग शाह रुख खान अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का एक गाना बेशर्म रंग को लेकर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। और फिल्म के बॉयकॉट करने की मांग सोशल मीडिया और कई संगठनों द्वारा उठाई जा रही है। इस बीच खबर मिली है कि किंग खान बीमार पड गये हैं। खान इंफेक्शन से पीड़ित हैं और डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उन्हें इंफेक्शन हो गया है और वह केवल सादा खाना खा रहे हैं।
शाहरूख ने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होने ट्विट करते हुए लिखा , 'इंफेक्शन के कारण अभी थोड़ा सा अस्वस्थ हूं, इसलिए फिलहाल दाल चावल ही खा रहा हूं।'
इस ट्वीट के बाद किंग खान के फैन्स उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और जल्द ही ठीक होने की दुआएं भी की हैं। फैन्स उन्हें बिजी शेड्यूल में आराम करने और सही डाइट लेने की सलाह दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने खान के लिए चिंता जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा , 'सर इतनी सारी चीजें चल रही हैं फिलहाल, आपके इवेंट्स, शूट शेड्यूल, प्लीज अपना और अपनी डाइट का ध्यान रखें और साथ ही उचित आराम भी लें।
बता दें कि शह रुख की आगामी फिल्म पठान में दीपिका पादोकुण, शाह रुख खान और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए शाह रुख खान 4 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।