शाहपुरा: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कल एसडीएम शाहपुरा को दिया जायेगा ज्ञापन

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा 

शाहपुरा न्यूज- माली (सैनी) महासभा पंचायत संस्था जयपुर जिला देहात के तत्वावधान में सोमवार को माली समाज के लोग सुबह साढ़े 11 बजे उपखंड अधिकारी शाहपुरा को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। माली (सैनी) महासभा पंचायत के जिलाध्यक्ष साधुराम सैनी ने बताया कि ज्ञापन से पूर्व समस्त  माली समाज के लोग शाहपुरा में स्थित कृषि अनाज मंडी परिसर में एकत्रित होगें। माली समाज के लोग मंडी से पैदल चलकर शाहपुरा एसडीएम कार्यालय पर पहुंचेंगे जहाँ पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। रविवार को जिलाध्यक्ष साधुराम सैनी और समाजसेवी नाथूलाल कटारिया सब्जी मंडी शाहपुरा ने माली समाज के लोगों से जन संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा  लोग एकत्रित होने की अपील की।