जयपुर। ड्रग्स मामले में जेल में रहे शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जमानत का विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया था, और कोर्ट ने कहा कि आर्यन खान के पास कोई भी आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला है। और उनके खिलाफ कोई पर्याप्त सबूत नहीं हैं। साथ ही कहा था कि जांच अधिकारियों की ओर से दर्ज किए गए कथित इकबालिया बयान वैध नहीं हैं और इसलिए, एनसीबी को उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। बता दें कि आर्यन खान तीन सप्ताह तक आर्थर रोड जेल में रहे थे और इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
कोर्ट द्वारा जमानत दिये जानें के बाद से अब तक शाहरूख खान की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं फैंस इंतजार कर रहे हैं कि क्या शाहरूख ऐसे लोगो के खिलाफ कुछ कार्यवाही करेंगे जिन्होंने आर्यन को फंसाने की कोशिश की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरूख खाान की लीगल टीम शाहरूख को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे और और उन तमाम लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की सलाह दे रहें हैं जिन्होंने आर्यन खान पर झूठा आरोप लगाया और उन्होंने फंसाने की कोशिश की।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक किंग खान के एक करीबी ने कथित तौर पर एक इंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया है 'शाहरुख खान को आर्यन खान को जेल में डालने वालों के खिलाफ जवाबी कानूनी कार्रवाई की सलाह दी जा रही है।