ऋषभ पंत और धोनी की तुलना पर शेन वाटसन ने दिया बड़ा बयान, बोले पंत एक...

जयपुर। आईपीएल का रोमांच इस महिने के अंत में शुरू होने जा रहा है। दुनिया भर के खिलाडी अपनी फ्रैंचाइजी टीम से जुडने भारत आने लगे हैं। इस टूर्नामेंट भारत विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सब निगाहें रहेंगी। पंत दूसरी बार दिल्ली का नेतृत्व कर रहे हैं। पिछली बार पंत के नेतृत्व में दिल्ली ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को दिल्ली के सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया जिनसे पंत और धोनी की तुलना पर सवाल पूछा।

इस सवाल के जबा में वाटसन ने कहा कि, “मीडिया और जनता आम तौर पर एप्पल की एप्पल से ही करती है। लेकिन हर व्यक्ति का स्किल और अपनी क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि हम आइडल दुनिया में ऋषभ की तुलना एमएस धोनी से कर सकते हैं, लेकिन दोनों बहुत अलग लोग और क्रिकेटर हैं, जिनके पास अद्भूत क्षमता हैं। आगे वाटसन ने कहा कि "ऋषभ एक ऐसे लीडर हैं जो बहुत शांत, शांत हैं जैसा की मैने एमएस धोनी के साथ जो अनुभव किया है।" साथ ही वाटसन ने यह भी कहा कि ऋषभ खुद सबसे अच्छा वेरिएंट बना सकते हैं और दिल्ली कैपिटल भी यही चाहेगी कि ऋषभ पंत अपने आप को एक खिलाड़ी और लीडर के रूप में खुद सबसे अच्छा बनायें।
युवा खिलाड़ी की सराहना करते हुए वाटसन ने कहा कि पंत की उपलब्धियां अब तक 'अविश्वसनीय' रही हैं। "ऋषभ पंत के पास जो कौशल है, पंत जो हासिल करने में सक्षम है वह अविश्वसनीय है,"

26 से शुरू होगा आईपीएल
बता दें कि आईपीएल 2022 का रोमांच 26 मार्च से शुरू होने वाला है। इस बार के आईपीएल में दो नई टीमें , Lucknow Super Giants and Gujarat Titans खेलती हुई नजर आयेंगी।