जयपुर। सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह 12 अगस्त को रिलीज हुई । इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। जब से मूवी रिलीज हुई है तब से ही फिल्म शेरशाह ने खूब धमाल मचा रखा है। इस फिल्म में करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन और वीरता पर प्रकाश डाला गया है। जिसे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बखूबी निभाया है। इस फिल्म में शेरशाह यानि की कैप्टन बत्रा और उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी के बारे में भी बताते हैं।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी कि जोड़ी शानदार लग रही है। इस को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मुख्य कलाकारों ने भी अपनी भूमिका को पूर्णता से निभाने के लिए अच्छी कमाई की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म में नायक की भूमिका निभाने के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये की फीच चार्ज की है। वहीं, डिंपल चीमा की भूमिका निभाने वाली कियारा आडवाणी को भी उनके अभिनय के लगभग 4 करोड़ रुपये दिये गये हैं
लीड रोल के अलावा, सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी इस फिल्म में शानदार काम किया निकितिन धीर ने मेजर अजय सिंह जसरोटिया की भूमिका निभाई, जिसे प्यार से जस्सी कहते हैं। निकितिन ने फिल्म से 35 लाख की कमाई की। पवन कल्याण, जिन्होंने जीएल बत्रा - विक्रम बत्रा के पिता की भूमिका निभाई, ने लगभग 50 लाख रुपये लिए। लेफ्टिनेंट संजीव जिमी जामवा रोल के के लिए शिव पंडित ने 45 लाख रूपये कमाये हैं।
बत्रा के सबसे करीबी दोस्तों में से एक नायब सूबेदार बंसी लाल का किरदार अनिल चरणजीत ने निभाया था। इसके लिए उन्होंने करीब 35 लाख रुपये लिये हैं। मीर सरवर ने एक विद्रोही समूह के नेता हैदर की भूमिका निभाई, जिसे अंततः बत्रा ने ढूंढ निकाला और मार डाला। उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए 25 लाख कमाए।