राज कुंद्रा की बढ़ती मुश्किलों के बीच शिल्पा शेट्टी का बड़ा फैसला, बच्चों सहित....

जयपुर। बॉलिवुड अदाकार के पति राज कुंद्रा इन दिनों न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 के दिन मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी के मामले में अरेस्ट किया था। कुंद्रा पर आरोप हैं कि वह ऐप्स के माध्यम से अश्लील सामग्री को आम लोगों तक प्रसारित कर रहा है।
राज कुंद्रा गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। और सोशल मीडिया पर लोग भला बुरा कहने लगे। वहीं, शिल्पा की भी कुंद्रा के साथ नोकझोंक हुई और कहा​ कि इस बदनामी की वजह से कईं प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गये। इसक बाद शिल्पा ने अपने आप को कुछ दिनों के कलिए सुर्खियों से दूर रखा था और और विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।

शिल्पा हाल ही में सुपर डांसर चैप्टर 4 के जज के पैनल में वापिस लौटी हैं। अभिनेत्री ने कथित तौर पर यह कहते हुए एक शर्त रखी कि वह किसी भी विवादास्पद सवाल का जवाब नहीं देंगी। और अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी कथित तौर पर अपने बच्चों के साथ अलग रहने की योजना बना रही हैं। शिल्पा के एक दोस्त ने कहा कि राज कुंद्रा की परेशानी बढ़ती जा रही है। दोस्त ने खुलासा किया शिल्पा इस घटना के बाद एक बड़े सदमे में है। और शिल्पा को नहीं पता था कि कुंद्रा इन कामों में लिप्त है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिल्पा राज की संपत्ति में से एक पैसा भी नहीं छूना चाहती है। और वह अपने बच्चों की देखभाल खुद कर सकती है। बता दें कि शिल्पा आने वाले समय में हंगामा 2 में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा वो अन्य फिल्मों में भी काम करती हुई नजर आयेंगी।