आर्यन खान केस में शिवसेना नेता ने NCB पर लगाये गंभीर आरोप, कहा दुर्भावाना से कर रही काम

जयपुर। मुंबई में क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़े गये आर्यन खान इन दिनों जेल में बंद हैं। अब इस केस में राजनैतिक पार्टीयां एनसीबी की रेड को और जांच को संदेह के घेरे में खडा कर रही हैं। आर्यन खान की दो बार जमानत खारिज हो चुकी है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका को शिवसेना के नेता किशोर तिवारी ने दायर किया है जिसमें अरेस्ट चल रहे आर्यन खान के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है।
शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने याचिका में एनसीबी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने लिखा कि एनसीबी बदले की भावना से कार्य कर कर रही है। इय याचिका में नेता ने सुप्रीम कोर्ट के जज से मुंबई में एनसीबी की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की गई है। तिवारी का आरोप है कि एनसीसबी और इसके अधिकारी पिछले दो वर्षों से चुनिंदा फिल्म सेलिब्रिटी और कुछ मॉडलों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए एनसीबी के अधिकारियों की भूमिका का पता लगाने के लिए एक विशेष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।
बता दें कि शिवसेना पार्टी पहले भी यह कह चुकी है कि आर्यन खान को खान होने की सजा मिल रही है। अब जमानत पर सेशन कोर्ट में 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी। फिलहाल आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं और उनका अंडर ट्रायल नंबर N956 है। इस आर्यन खान को जेल का ही खाना पीना दिया जा रहा है। आर्यन को उनके घर से 4500 रुपये का मनी ऑर्डर मिला है, जिससे वो कैंटीन से अपनी पसंद की चीज खा सकते हैं। आर्यन खान हफ्ते में एक बार अपने माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिए फोन पर बात भी कर सकते हैं.