शिवसेना सांसद ने 'वाह मोदी जी वाह' मीम्स शेयर कर PM Modi और केंद्र सरकार पर साधा निशाान

जयपुर। लोकसभा सभा द्वारा आज असंसदीय शब्दों की सूची में कुछ नये शब्द जोडे गये जिनका इस्तेमाल संसद में नहीं किया जा सकता। जैसे की जुमलाजीवी, तानाशाही, चमचा आदि। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है।
मोइत्रा और चतुर्वेदी ने आज ट्वीट कर इस लिस्ट को लेकर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. महुआ मोइत्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बैठ जाए। बैठा जाय। प्रेम से बोलिये। लोकसभा और राज्यसभा के लिए असंसदीय शब्दों की नई सूची में संघी शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मूल रूप से सरकार ने विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी शब्दों असंसदीय शब्दों की सूची में शामिल करके यह बता रही है कि कैसे भाजपा भारत को नष्ट कर रही है और उन पर प्रतिबंध लगा रही है। ”

शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने पुराने मेम का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस मेम की याद दिला दी। अगर करें तो करें क्या बोले तो बोले क्या? सर, वाह मोदी जी वाह! अब एक हकीकत की तरह लगता है!'

असंसदीय शब्द
दरअसल, संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने असंसदीय शब्दों पर एक नई पुस्तिका जारी की है. इसमें जुमलाजीवी, चाइल्ड विट, कोविड स्प्रेडर और स्नूपगेट, यहां तक कि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली शर्म, गाली, विश्वासघात, भ्रष्ट, ड्रामा, पाखंड और अक्षम जैसे शब्दों को अब लोकसभा और राज्यसभा में असंसदीय माना जाएगा। इन शब्दों के अलावा शकुनि, जयचंद, लॉलीपॉप, चांडाल चौकड़ी, गुल खिलाए, पिट्टू आदि शब्दों का भी दोनों सदनों में प्रयोग नहीं होगा।