शिवसिंह राठौड़ बने RPSC के कार्यवाहक अध्यक्ष, पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए लगेगा वक्त

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद भूपेंद्र सिंह राठौड के कार्यकाल पूरा होने पर खाली हो गया है। फिलहाल राज्यपाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में वरिष्ठ सदस्य शिवसिंह राठौड़ को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने की मंजूरी दे दी है। शिवसिंह राठौड ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। शिवसिंह राठौड़ 29 जनवरी को रिटायर्ड होने वाले हैं। फिलहाल सरकार आरपीएससी का फुलटाइम अध्यक्ष चुनने में वक्त ले सकती है।

ये नाम है अध्यक्ष दौड में
आरपीएससी अध्यक्ष पद के लिए कई रिटायर्ड और मौजूदा ब्यूरोक्रेट दावेदारी कर रहे हैं। इनमें मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर का नाम भी शामिल है लेकिन अभी फैसला नहीं हो पाया। इसके अतिरिक्त अन्य आईपीएस अफसरों में बीएल सोनी, सौरभ श्रीवास्तव एंव
आईएएस चेतन देवड़ा,नन्नू मल पहाड़िया, पीके गोयल के नाम अध्यक्ष पद की दौड में शामिल हैं। फिर सरकार पूरी तरह से फैलसा नहीं कर सकी है, इसलिए कुछ वक्त और भी लग सकता है।

कार्यवाहक अध्यक्ष के सामने चुनौती
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई भर्तीयों पर अक्सल सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में शिवसिंह राठौड के सामने आयोग की छवि बनाने की चुनौती होगी। पिछले अध्यक्ष पूर्व डीजीपी भूपेंद्र लाठर के कार्यकाल में कईं विवादित रहीं हैं जिनमें आरएएस 2018, एसआई 2021 आदि शामिल रही हैं।

भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने भी माना था कि प्रदेश की भर्तियों पर सवाल उठ रहे हैं, इससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।