संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
"ऐतिहासिक विरासत हमारी सांस्कृतिक पहचान आओ मिलकर करें सम्भाल" सन्देश के साथ युवा रोवर स्काउट्स ने किया बाणगंगा में स्वच्छता कार्य
भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय निपुण शिविर का आयोजन मंगलवार से पेच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड भवन पर किया जा रहा है जिसके तहत द्वितीय दिवस बुधवार को रोवर स्काउट्स द्वारा संचालक दल के सानिध्य में बाणगंगा परिसर पर श्रमदान के साथ स्वच्छता अभियान का आयोजन कर ऐतिहासिक विरासत हमारी सांस्कृतिक पहचान आओ मिलकर करें इसकी संभाल का संदेश दिया ।
संगठन के संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि युवाओं के व्यक्तित्व उन्नयन से जुड़ी रोवरिंग शाखा के रोवर स्काउट हेतु आयोजित निपुण जांच शिविर का संचालन लीडर ट्रेनर देवी सिंह सेनानी द्वारा किया जा रहा है। सेनानी के निर्देशन में सीओ गिरिराज गर्ग, ग्रुप लीडर बुद्धि प्रकाश पुंडीर रोवर लीडर जितेंद्र शर्मा, कृष्णकांत राठौर यूनिट लीडर हंसराज चौधरी अनिल गुर्जर कब मास्टर हेमराज ओड़, लोकेश सैनी, आतिश वर्मा व रोवर खुशीराम के नेतृत्व में रोवर स्काउट नेम जन चेतना मार्च के रूप में बाणगंगा परिसर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जिसमें बाणगंगा के कुंड वह मंदिरों के आसपास की सफाई की। श्रमदान करते हुए संभागियों ने सार्वजनिक सांस्कृतिक स्थलों की सार संभाल व देखभाल हेतु विभिन्न जनचेतना कारी नारों के माध्यम से आसपास के जनसमूह को इस हेतु प्रेरित किया।
इससे पूर्व शिविर स्थल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा व सांस्कृतिक विरासत की देखभाल के संबंध में संचालक डालने जानकारी दी। राजकीय महाविद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंडित मदन मोहन मालवीय स्वतंत्र रोवर क्रू और श्रीराम वाजपेई स्वतंत्र रोवर क्रू के चालीस रोवर्स ने शिविर में भाग लिया। शिविर में स्काउट कला, केम्प क्राफ्ट, प्रवेश पाठ्यक्रम स्काउटिंग का इतिहास, खोज चिन्ह, वन विद्या, सेल्यूट, सेवा कार्य सामुदायिक विकास परियोजना कार्य आदि निपुण पाठ्यक्रम के विषयों का प्रशिक्षण दिया गया ।