भगवान राम के रूप में श्री कृष्ण ने किया नगर भ्रमण
मथुरा,भगवान राम के अयोध्या में विराजमान होने की खुशी में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास महिला मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण को धनुष बाण धारण कर राम रूप में नगर के कारसेवकों में एक बार एक भ्रमण कराया । गोविंद नगर से प्रारंभ हुई 51 लड्डू गोपाल को महिलाएं धनुष धारण कर के बैंड बाजा के साथ चल रही थी। संपूर्ण नगर राज में हो गया जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
भजन कीर्तन के साथ चल रहे न्यास के सभी पदाधिकारी जय घोष करते हुए चल रहे थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम 505 वर्ष बाद अयोध्या में अपने भवन में विराजमान हो रहे हैं । ब्रज क्षेत्र में भारी उत्साह है । हमने लड्डू गोपाल को धनुष धारण कर राम के रूप में नगर भ्रमण कराया है । कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर जमुना देवी शर्मा सहसंयोजीका रिचा शर्मा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर के बाद अब भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की बारी है मुरली वाले ने मुरली उठाकर रख दी है । अब धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने धनुष धारण किया है । राष्ट्रीय प्रवक्ता पं राजेश पाठक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्वनी शर्मा महासचिव कन्हैया लाल बृजवासी ने कहा कि संघर्ष न्यास द्वारा 22 तक 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि भगवान राम के उत्सव को हमें विश्व उत्सव बनाना है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ उमा शर्मा, राज शर्मा, राधा शर्मा, जयराम शर्मा, दुर्गेश कुमार, ममता शर्मा, हरिओम वर्मा, कल्पना सारस्वत, राहुल गौतम, अशीष शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, राज नारायण, निर्मला तिवारी प्रियंका कौशिक, मेघ श्याम गोस्वामी मनोज कुमार दीप्ति शर्मा, शर्मा ,राधा शर्मा मदन मोहन कुसुम ममता शर्मा,सरोज शर्मा रेनू शर्मा, विनीत शर्मा, नीलम शर्मा,, अर्चना सारस्वत गीता शर्मा, अनुराधा शालिनी पाराशर, खुशबू शर्मा, उषा शर्मा आदि उपस्थित थे । कालिंदी सेवा संस्थान राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान को बलिया पीर हाथी मेला महोत्सव समिति शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया ।