बिग बॉस सीजन 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला अब नहीं रहे

अतुल्य संसार
जयपुर |

टी वी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनियां को अलविदा कह गए हैं कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला सोने से पहले कोई दवाई लेते थे और उसके बाद वह जाग नहीं पाए, हॉस्पिटल रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार 2 सितंबर को सुबह हार्ट अटैक आया था ।
जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया कूपर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ कुछ समय पहले जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी।’’

शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी

बाबुल का आंगन छूटे ना धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर शुरुआत की इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।