Sikar : सीकर में तीन गाड़ियों की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 6 घायल

Sikar: राजस्थान के सीकर में रविवार की शाम चार बजे खंडेला-पलसाना मार्ग पर तीन वाहनों में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को सीकर भेजा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि माजी साहब की ढाणी के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक में दोनों कारों की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
मरने वालों में बाइक पर सवार एक व कार में सवार 8 लोग शामिल हैं. चालक सामोद व चौमू के रहने वाले हैं। वहीं, बाइक सवार सुंदरपुरा और खंडेला का रहने वाला था. घायलों में एक बाइक सवार और दो बच्चे शामिल हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि पिकअप सवार 20 लोग खंडेला स्थित गणेश धाम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे. हादसे की खबर के बाद सांसद सुमेधानंद सरस्वती व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया घायलों से मिलने एसके सीकर अस्पताल पहुंचे. कार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई

 
इससे पहले ईंट लदे ट्रक की हनुमानगढ़ क्षेत्र में एक कार से टक्कर हो गयी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि हादसा रावतसर-सरदारशहर मार्ग पर बिसरासर गांव के पास शनिवार शाम को हुआ. पल्लू के पुलिस अधीक्षक गोपी राम ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बीकानेर भेजा गया। उन्होंने बताया कि ट्रक पल्लू से सरदारशहर जा रहा था और कार हाईवे से बिसरासर गांव की ओर से आ रही थी और दोनों में टक्कर हो गयी. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू मेघवाल, नरेश कुमार, दानाराम, बबलू और मुरली शर्मा के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।