डीग, महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को सीकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया । भरतपुर रेंज के पुलीस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंघ, डीग जिला पुलीस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के द्वारा वांछित अपराधियो की धरपकडू हेतु अधिक से अधिक कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहतडीग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम के निर्देशन में नगर के पुलीस उप अधीक्षक रामगोपाल बसवाल के निकट सुपरविजन में थानासीकरी द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । थाना सीकरी की घटना का विवरण विगत 15 नवंबर को पीड़ित द्वारा उसकी भतीजी के साथ मुलजिम जब्बार ऊर्फ बल्ली द्वारा पानी की मोटर का तार लगाने के बहाने कमरे में पकडने उसके साथ अशलील हरकतें कर व छेड़छाड करने व हल्ला मचाने पर वह कमरे से भाग जाने आदि के संबंध में थाना सीकरी पर दी रिपोर्ट पर मामला पंजीकृत किया गया । इस दौरान पीड़िता के बयान पर न्यायालय के समक्ष कराए गए । मुल्जिम जब्बार उर्फ बल्ली की तलाश की गई तो दो दिसंबर शनिवार को मुल्जिम जब्बार उर्फ बल्ली पुत्र कमरू मेव उम्र 32 साल निवासी ककराला थाना सीकरी जिला डीग को गांव ककराला से डिटेन किया गया । मुलजिम से मुलजिम से अनुसंधान जारी है । पुलिस गठित टीम में थाना सीकरी के एएसआई दशरथ सिंह, एएसआई नवल किशोर, अजीत सिंह, सुभाष चंद्र सीकरी शामिल रहे ।