शुरू से अन्त तक छाया रहा सिंगर अलबेला संदेशे आते है, हमें तड़फाते है... देशप्रेम, भक्ति संगीत से जोश में आये दर्शक

बारां 02 अक्टूम्बर। रविवार की रात्रि डोल मेला रंगमंच पर संस्कृति हारमोनी इवेन्ट ने अपनी बेहतर प्रस्तुति से दर्शकों में देशप्रेम, भक्ति सहित बाॅलीवुड का सतरंगी रस घोल दिया। महिलाओं की अपार संख्या के साथ दर्शकों ने देशप्रेम और भक्ति संगीत और राजस्थानी गीतों का भरपूर आनन्द उठाया।

 
सर्वप्रथम  माता की आराधना के बाद गायक कलाकर महेन्द्र अलबेला ने बीती रात मंच पर अपने गीतों के माध्यम से शमां बांध दिया। रंग रंगीलों रस भरो, म्हारो राजस्थान गीत से कार्यक्रम का आगाज करते हुए उन्होने संदेशे आते है हमें तड़पाते है.... कि घर कब आओगे, तेरी मेरी एक जिंदड़ी जैसे देश प्रेम के गानो पर कैद में फसें सैनिक के साथ होने वाले अत्याचार का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। इस प्रस्तुति पर दर्शक हिन्दुस्थान जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। सिंगर अलबेला ने नाॅनस्टाॅप एक के बाद एक देशप्रेम के गानो का जो सिलसिला शुरू किया तो दर्शकों ने उन्हे अंत तक छोड़ा नही। माॅ, तुझे सलाम.... तेरी मिट्टी में मिल जावा, हे मेरी जमी, तेरे सिवा मेरा कोई नही की प्रस्तुति पर भी अलबेला ने खूब तालियां बटोरी। मंच संचालक जीतू  सिंह ने भी कई फिल्म अभिनेता सलमान खान, अमिताभ एवं शाहरूख की हुंबहु मिमिक्री कर दर्शकों का दिल जीता। इसके अतिरिक्त डांसर प्रियांशी, नैना, सोनम, डिम्पल, प्रतिष्ठा ने फिल्मी गानों पर आकर्षक चित्रहार प्रस्तुत कर कार्यक्रम में वाॅलीवुड का तड़का लगाया। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान पुलिस का माकूल बंदोबस्त नजर आया।     

कार्यक्रम की शुरूआत में आर्गनाईजर जीतू सिंह एवं सुरभी राठौर सहित अन्य कलाकारों का मेलाअध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व डोलमेलाध्यक्ष प्रदीप विजय, आयुश गर्ग, कुलदीप मीणा, विजय बैरवा, जाकिर खान, कुलदीप शर्मा, ओम राठी, मयंक मथोड़िया, पुरूषोत्तम नागर और प्रशान्त भारद्वाज समेत अन्य पार्षदों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

मेला रंगमंच पर आज मंगलवार की रात्रि देशभक्ति के तरानों के साथ विनायक इवेंन्ट का कार्यक्रम आयोजित होगा।