जयपुर। कोराना को लेकर भारत मे लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। अब प्रतिदिन पिछले दिनों के मुकाबले कोरोना मामलों में कमी दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 50,407 नए कोविड मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 13% कम है। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर गिरकर 3.48 प्रतिशत हो गई है जबकि,भारत की साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.07 प्रतिशत है।
कोरानो के नये मामलों के साथ अब भारत में कोरोना के सक्रिय केस वर्तमान में 6,10,443 है। सक्रिय मामले देश में कुल कोविड संक्रमणों का 1.43% हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 804 मौतें हुई हैं। इसमें केरल में 251 मौतों का बैकलॉग भी शामिल है। रिकवरी रेट की बात करें तो फिलहार यह 97.37 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 1,36,962 मरीज कोरोना से उबर चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधान दिल्ली का हाल
राष्ट्रीय राजधान दिल्ली में शुक्रवार को 977 नये कोराना के मामले सामने आये हैं। इस दौरान 12 मौतें भी हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा 29 दिसंबर के बाद सबसे कम है। वहीं, सकारात्मकता दर गिरकर 1.73 प्रतिशत हो गई। इसके साथ, राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की संख्या बढ़कर 18,49,596 हो गई और मरने वालों की संख्या 26,047 हो गई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पिछले 24 घंटों में 14,50,532 कोविड परीक्षण किए। अपने वहीं, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत, भारत ने अब तक 172.29 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को घोषणा की कि मामलों में गिरावट के कारण रात के कर्फ्यू को छोड़कर सभी कोविड-19 प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।
गौतम बौद्ध नगर में 1,000 से कम सक्रिय सीओवीआईडी -19 मामलों के साथ, जिला प्रशासन ने रात के कर्फ्यू के घंटों को कम करने और जिम और स्विमिंग पूल को फिर से खोलने जैसे कुछ प्रतिबंधों में छूट की घोषणा की।