श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ़ का स्कूली नन्हे बच्चों ने किया भ्रमण
-गोशाला प्रबंधन कार्यकारिणी ने दी संचालन की जानकारी
-- "पहली रोटी गाय की" उक्ति समेत बच्चों को गौसेवा के लाभों से रूबरू करवाया
-बच्चों ने गोवंश को रोटी,गुड, हरा चारा खिलाया
शाहपुरा न्यूज - श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ़ का गुरुवार को महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने स्कूल निदेशक भंवर सिंह शेखावत के नेतृत्व में भ्रमण किया। इस दौरान गोशाला प्रबंधन कार्यकारिणी ने बच्चो को गोशाला संचालन, गौसेवा लाभों समेत अनेक जानकारी साझा की। वही बच्चों व स्कूल स्टाफ ने गोवंश को रोटी, गुड, हरा चारा खिलाया। इस मौके पर गोशाला अध्यक्ष चैतन्य मीणा, व्यवस्थापक महेश दीवान, सह व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद स्वामी, कार्यकारिणी सदस्य गोपाल मीणा, पवन कुमावत ने बच्चों को गौसेवा कार्यों के तहत गो आवास, स्टोर, अन्नपूर्णा कक्ष, चारा गोदाम, पेयजल स्थल आदि का भ्रमण करवाते हुए बताया कि अजीतगढ में आजादी से पूर्व वर्ष 1945 में गोशाला स्थापित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में गोवंश था, विगत वर्षो में संख्या में काफी कमी आ गई थी। जिसको लेकर गोशाला में विगत माह में सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का गठन करके गोशाला का संचालन कर रहे है। गोशाला में निरंतर आमजन के सुझाव आमंत्रित है, जिनकी महत्ता को देखकर गोशाला कार्यकारिणी अमल भी करती है।
इस मौके पर सह व्यवस्थापक जगदीश स्वामी ने बताया कि गोवंश के गोबर व गोमूत्र समेत अनेक बहुपयोगी पदार्थ है। जो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आध्यामिक महत्व भी रखते है। उन्होंने बताया कि पहली रोटी गाय की पंक्तियों को चरितार्थ करने को लेकर गोपाष्टमी महोत्सव पर कार्यकारिणी ने आवश्यकता बताई जिस पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लोडिंग ई रिक्शा देने की घोषणा की है। आगामी माह में अजीतगढ शहर में इसी लोडिंग ई रिक्शा से गो ग्रास संग्रहण का कार्य किया जायेगा। इसके अलावा गोशाला उप संरक्षक सदस्य मोहन लाल बड़सीवाल ने एक ट्रेक्टर गोशाला को देने की घोषणा की है। स्कूल स्टाफ व बच्चो ने कार्यालय का अवलोकन किया तथा सुझाव/शिकायत पुस्तिका देखकर खुशी व्यक्त की तथा अपने विचार लिखे। इस दौरान महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल निदेशक भंवर सिंह, शिक्षिका मोनिका माथुर, सुनीता कुमावत, चंद्रकांता कुमावत, सेजल कुमावत, संजू शेखावत, शालिनी त्रिपाठी, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।