सोनाली फोगट हत्या के मामले में ड्रग डीलर गिरफ्तार सहित अब तक 2 मामलों में 5 गिरफ्तार

जयपुर। गोवा में अभिनेता और भाजपा नेता सोनाली फोगट की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गोवा पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ड्रग डीलर को शनिवार रात एक अन्य डीलर को ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिस पर मृतक फोगट के सहयोगियों को ड्रग्स की आपूर्ति करने का आरोप है। वहीं, रेस्तरां के मालिक जहां फोगट को उनकी मौत से एक रात पहले पार्टी करते देखा गया था उसे एवं एक ड्रग डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले गुरुवार को गिरफ्तार किए गए हरियाणा बीजेपी नेता के सहयोगी सुंधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

सिंह और सागवान पर सोनाली फोगाट के हत्या का आरोप है। जबकि रेस्तरां मालिक और ड्रग डीलर पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब तक इस मामले में 25 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है जिसमें रेस्तरां के कर्मचारी, फोगट जिस रिसॉर्ट में ठहरे थे जिस अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया था और उसके ड्राइवर को भी शामिल किया गया था।

पुलिस ने सुरक्षा कैमरा फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि फोगट को सोमवार को अंजुना समुद्र तट पर प्रसिद्ध रेस्तरां.सह.नाइट क्लब कर्ली में मेथामफेटामाइन ड्रग्स पीने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद वह बेचैनी महसूस कर रही थी और इसे पीने के बाद उनसे चला नहीं जा रहा था। तब होटल ग्रैंड लियोनी को उसके सहयोगियों द्वारा ले उन्हें वहां ले जाया गया जहां वह रूकी हुई थी। इसके बाद अगली सुबह भाजपा नेता को सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।