ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
टिकट चेकिंग अभियान से इस वित्तीय वर्ष में अब तक कोटा मंडल ने अर्जित किया लगभग 13 करोड़ 64 लाख 16 हजार रुपये
कोटा ।कोटा मंडल के वाणिज्य विभाग ने अबतक वित्तीय वर्ष 2022-23 में गाड़ियों में की गई टिकट जांच के दौरान बिना टिकट,अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 1,99,9,07 मामलों से 13 करोड़ 64 लाख सोलह हजार पांच सौ सन्तावन रुपये अर्जित किये जो गत वित्तीय वर्ष से लगभग 104.81 प्रतिशत अधिक है जबकि इस वर्ष केवल जुलाई माह में कुल ऐसे मामले 31,1,70 पाए गये जिससे रेलवे को कुल 2 करोड़ पन्द्रह लाख उन्नीस हजार दो सौ रूपये आय आर्जित हुई । इससे प.म.रेल कोटा मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई । जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है ।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक जन सम्पर्क अधिकारी नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें । प्लेटफॉर्म टिकट यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अपने सामान को उचित रूप से बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।