तो ये है Shah Rukh Khan की बुरी आदत, गौरी खान ने सबके सामना कर दिया खुलासा

जयपुर। बाॅलीबुड किंग शाहरूख खान के बारे में उनकी पत्नि गौरी खान ने एक बडा खुलासा किया है। दरअसल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित कॉफी विद करण शो में गौरी खान ने कहा है कि जब वे अपने घर में पार्टी कर रहे होते हैं उनके पति शाहरुख खान पार्टी में आये हुए मेहमानों को उनकी कार तक छोडने जाते हैं। गौरी ने कहा कि शाहरूख की यह आदत उन्हें काफी परेशान करती है।
गौरी काॅफी विद करण में बताती हैं कि जब भी घर में पार्टी होती हैं तो उनकी इस आदत की वजह से वे घर में कम बहार ज्यादा रहते हैं। और फिर पार्टी में आये अन्य मेहमान उन्हें ढूंढने लगते हैं। उन्होंने कहा कि शाहरूख की इस आदत की वजह से मुझे लगता है जैसे हम घर के अंदर के बजाय सड़क पर पार्टी कर रहे हों। बता दें कि कॉफी विद करण सीजन 7 के आगामी एपिसोड में गौरी जो 17 साल बाद इस शो में नजर आयेंगी। अपने दोस्तों हीप कपूर और भावना पांडे के साथ शो में नजर आएंगी।

पठान के इंतजार में फैन्स
बता दें कि शाहरूख खान की अगली फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। शाहरूख के फैन्स इस आगामी ब्लाॅकबस्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पठान में आशुतोष राणा, दीपिका पादुकोण, जाॅन इब्राहिम जैसे सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। वहीं इस मूवी में दर्शकों को कुछ देर के लिए सलमान खान भी नजर आयेंगे।