जयपुर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घटनाऐं लगातार बढती जा रही हैं। राज्य के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक 35 वर्षीय सोशल मीडिया प्रभावित की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में महिला का भतीजा 10 वर्षीय भतीजा भी घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि हमला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों ने किया था।
कश्मीर जोन पुलिस ने कहा, "शाम करीब 7.55 बजे, आतंकवादियों ने एक महिला अमरीन भट को उसके घर पर गोली मार दी। उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" अमरीन भट एक टिकटॉक आर्टिस्ट और टीवी स्टार थीं। पुलिस ने बताया कि घटना में महिला का भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हो गया।
इस हमल के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। जम्मु कश्मीर में पिछले 24 घंटों में यह दूसरा लक्षित हमला है। कल श्रीनगर में एक पुलिसकर्मी की उसके घर के बाहर आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में उनकी सात साल की बेटी, जो कथित तौर पर उन्हें बचाने के लिए दौड़ी थी, घायल हो गई। वहीं उससे पहले कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।