समाजसेवी हेमन्त शर्मा ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट

जयपुर, समाजसेवी हेमन्त शर्मा ने बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी ओमप्रकाश वर्मा, समाजसेवी शिवचरण शर्मा व राष्ट्रीय खिलाड़ी कोमल गौतम शामिल हुए। हेमन्त शर्मा ने पुष्प भेंट कर राज्यपाल की कुशलक्षेम पूछी व नववर्ष की बधाई दी। तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने चांदी की राधाकृष्ण की फोटो भी भेंट की।

हेमन्त शर्मा ने राज्यपाल को उनके व उनकी टीम के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए जन सेवा के कार्यों, पौधारोपण, महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु हर वर्ष 14 फरवरी को सेल्यूट आर्मी ग्रुप द्वारा आयोजित दीपक मार्च जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों से अवगत करवाया। जिनकी राज्यपाल ने सराहना की व भविष्य में ऐसे ही सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने नवंबर में बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर कोमल गौतम को बधाई दी।