कारगिल विजय दिवस पर किया सैनिकों का सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर किया सैनिकों का सम्मान

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 26 जुलाई, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों का सम्मान किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक ने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने वीरता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए 26 जुलाई 1999 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी
वाजपेयी के समय लद्दाख के कारगिल में पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी और भारत से घुसपैठियों को बाहर खदेड़ा था इसीलिए यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है और खासकर कोटा के लिए क्योंकि कोटा के ही स्क्वाड्रन लीडर शहीद अजय आहूजा ने अपने प्राणों को मातृभूमि की रक्षा के लिए न्यौछावर करते हुए घुसपैठियों के ठिकानों का पता लगाया था। और कारगिल विजय दिवस पर कार्यकर्ताओं ने सैनिकों संतोष कुमार शाक्य, सुभाष सिंह, रामस्वरूप मीना का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया।पार्षद सोनू धाकड़ और भाजपा नेता लोकेश गुप्ता ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि कारगिल एक सैनिक विजय मात्र नही होकर देश के आत्मसम्मान और अखंडता की विजय की प्रतीक है साथ ही मोदी जी ने भी देश के सैनिकों व सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है।इस अवसर पर जितेंद्र कश्यप, सुनील प्रजापति, मनीष शर्मा, मोनू पांचाल, राकेश शर्मा,सतीश गोचर,रचित जादौन, रवि बाबा, लक्की बंसल, हेमराज नायक, जगदीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।