संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
कस्बे में राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एकल काव्यपाठ का आयोजन हुआ। जिसमे रामस्वरूप मुंदड़ा ने एकल काव्य पाठ किया। जिसमे गजल के साथ साथ हाइकु व ताजमहल पर काव्य पाठ किया हाइकु जापानी विद्या है जिसमे 17 अक्षर होते है। व गजल "इस तरह से हो गया है अब स्याना आदमी, जानता है एब पर पर्दा गिराना आदमी" व गजल उसने यह गुलाबो पर लिखी होगी। जिस पर विद्यार्थियों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान प्राचार्य रमेश चंद मीणा,ने कवि व गजलकार का परिचय दिया। व डा नीलू सोनी ने संचालन किया। अन्य स्टाफ में डॉ नीलिमा जैन,डा परशुराम मीणा,रामदत्त मीणा,बनवारी लाल ओर रामदत शर्मा मौजूद रहे।