बेटे ने गला दबाकर की मां हत्या, पूछताछ के बाद ये वजह सामने आयी...

जयपुर।   मामला भीलवाड़ा के शाहपुरा का है जहां 29 जून को रहड गांव में एक 21 साल  के बेटे ने अपनी मां को गला दबाकर मार डाला। हत्यारे बेटे का नाम रूस्तम है और और मृतक मां का नाम शहनाज बानो है। घटना के बाद रूस्तम को पुलिस ने पकडा तो अपनी गलती का एहसास हुआ और फूट फूट के रोने लगा और कहने लगा मां वापस आ जाओ मुझसे बहुत बडी गलती हो गई। 
पुलिस के मुताबिक रूस्तम ने अपनी मां की हत्या   तानों से परेशान होकर की थी। 
बताया जा रहा है कि  मां ने रूस्तम की शादी में अपनी बहु के लिए एक तोला सोना दिया था लेकिन अपनी बेटी की शादी में बेटे रूस्तम ने दहेज में कुछ भी नहीं दिया। इस बात पर गुस्से में आकर  बेटे ने मां को गला दबाकर मार दिया।

पुलिस के मुताबिक जब रूस्तम को उसकी मां ने ताना मारा तो वह गुस्सा हो गया और घर से करीब 300 मीटर दूर बाडे में बंधी गाय को पानी पिलाने के लिए कहा। जब मां शहनाज बानो गाय को खोलने के लिए नीचे झूकी तो रूस्तम ने अपनी मां को जोर से लात मारी जिससे वह नीचे गिर गई और गमछे से गले को जोर से दबाकर कर बैठ गया। गला इतनी जोर से दबाया कि  गले की हड्‌डी ही टूट गई। नाक पर हाथ लगाकर चेक करने के बाद भरोसा हो गया कि मां मर चुकी है।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रुस्तम ​​​​​मां को बाड़े में ही छोड़कर दौड़ता हुआ घर गया। पिता को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लाग दी। वापस लौटकर मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को कहा कि मेरी मां को सांप ने काट लिया है। अस्पताल में डॉक्टर को कहा.मां को सांप ने काट लिया

गले पर निशान देखकर डॉक्टर को शक हुआ। महिला के की बॉडी पर कहीं भी सांप के काटने का निशान मौजूद नहीं था।  गले के ऊपर निशान थे तथा गले की हड्डी भी टूटी हुई थी। इसके बाद शक पुख्ता हो गया। इस पर जिला अस्पताल के डॉक्टर हरपाल मीणा ने थानाधिकारी राजकुमार नायक को मामले की सूचना दी। लेकिन पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ की जिससे बाद सच सामने आ गया।