सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम का विधायक बैरवा ने किया शुभारंभ
बारां 08 मार्च। शहर में शाहाबाद रोड पर सोनालिका ट्रेक्टर शोरूम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। संतोष ट्रेक्टर के प्रोप्राईटर जयदीप सिंह ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना के बाद समारोह के मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा ने विधिवत फीताकाटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोनालिका के रीजनल हैड सुखदेव सिंह, रिटेल हैड सौरभ शर्मा, फर्म मालिक चंद्रभान सिंह चौहान, प्रोप्राइटर जयदीप सिंह व अमरदीप सिंह द्वारा विधायक बैरवा सहित अतिथियों व मीडियाकर्मियों का स्वागत किया। संचालन रिंकू दाधीच ने किया। मौके पर ही 4 ट्रेक्टर की डिलीवरी व 2 ट्रेक्टर की बुकिंग की गई।
किसान सत्यप्रकाश शर्मा ने एक लाख 5 हजार 151 रूपए नकद व शेष राशि का चेक देकर ट्रेक्टर की डिलीवरी ली। समारोह में सक्षम भारत समर्थ भारत चितौड़ प्रांत इकाई बारां जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, जिला महासचिव सत्यप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, संयोजक सत्यनारायण गर्ग, कस्तूरचंद नागर, कमल नागर सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, किसान और गणमान्य लोग उपस्थित थे। रीजनल हैड सुखदेव सिंह ने बताया कि सोनालिका ट्रेक्टर किसानों का सच्चा साथी है। नई तकनीक के साथ बेहतर माईलेज, गुणवत्ता व किफायती दाम में किसानों के बीच सोनोलिका ट्रेक्टर लोकप्रिय है। इसकी बैट्री की भी उच्च गुणवत्ता वाली है। जो लम्बी चलती है।