भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी Sonia Gandhi और Priyanka Gandhi

जयपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा जारी है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली यह यात्रा 20 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। जहां कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।
कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक राज्य में भारत जोडो यात्रा की तैयारी के लिए पार्टी के कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कर्नाटक में इस यात्रा में जुडने वाली हैं। हालांकि शिवकुमार ने तारीख के बारे मेें नहीं बताया। उन्होनें कहा कि जल्द ही वे तारीख की घोषणा करेंगे जिस दिन सोनिया और प्रियंका भारत जोडो यात्रा में शामिल होंगी।

इससे पहले शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ एआईसीसी के एक अन्य महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार और कई नेताओं ने कनार्टक में भारत जोडो यात्रा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक की। शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में यात्रा का चरण 30 सितंबर को सुबह नौ बजे गुंडलुपेट से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर नंजनगुड तालुक के बदनवालु में एक कार्यक्रम है जिसे खादी और ग्रामोद्योग केंद्र के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि दशहरा में दो दिन की छुट्टी होगी बेल्लारी में एक जनसभा भी होगी राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं, नागरिक समाज, छात्रों, आदिवासी समुदाय और किसानों के साथ हर दिन बातचीत करेंगे।