Bhart Jodo yatra में शामिल हुई Sonia Gandhi, सेहत का ध्यान रखते हुए राहुल ने कार में बैठाया

जयपुर। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा कर्नाटक में चल रही है। इस यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता और भी बढ गई है। दक्षिण भारत में कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा को खूब समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं उन्होंने दशहरा पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा अर्चना की और आज मांड्या जिले के जक्कनहली से पदयात्रा में शामिल हुई।
कांग्रेस ने सोनिया गांधी की पदयात्रा का एक वीडियो जारी किया जिसमें सोनिया गांधी राहुल के साथ पैदल चल रही हैं। कुछ दूर तक पैदल चलने के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें कार में बैठा दिया। वीडियो सोशल मीडिया आते ही वायरल हो गया और यूजर्स द्वारा खूब लाइक किया जा रहा है। आइये यहां हम यूजर्स के कुछ कमेंट्स आपको बताते हैं।

एक यूजर ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए लिखा, "एक ये भी पुत्र है कि माँ कि सेहत का ख्याल रखते हुए कार मे बैठाया और एक महामानव है जो 4 हज़ार रुपयों के लिए 90 साल कि माँ को लाइन मे खड़ा कर दिया (फर्क साफ है)"।  तो एक यूजर सचिन चौधरी लिखते हैं कि, 'ऐसे ही नहीं गांधी परिवार हमेशा किसी की जुबान पर रहता है कुछ तो बात है तभी 70 साल तक देश ने स्नेह दिया"

बता दें कि सोनिया गांधी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सोनिया गांधी को कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद वे प्रियंका गांधी के साथ इटली चली गई थी। अब तबीयत में सुधार होने के बाद सोनिया गांधी फिर से सक्रीय हो गई हैं।